ट्रैक्टर की टक्कर से दोपहिया सवार युवक की मौत एक गंभीर

 

अमावा रायबरेली। काम की तलाश के लिए निकल दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर। हादसे में दो पहिया सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।आप को बता दे कि मृतक का नाम उमेश कुमार पुत्र स्व:रामसजीवन निवासी ग्राम धुरन डीह मजरे फतेहपुर मवाइया थाना जायस जनपद अमेठी का बताया गया है।हादसे में घायल सोनू पुत्र रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गया जहा उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।यह दुर्घटना (रायबरेली _अयोध्या मार्ग पर दुसौती, घुराडीह पेट्रोल पंप के पास दिन के 12 बजे आस पास घटना घटी ।जानकारी के अनुसार जायस थाना क्षेत्र के ग्राम घुरनडीह मजरे फतेहपुर मवईया निवासी सोनू दोनो युवक मोटरसाइकिल से गाड़ी संख्या यूपी 33/CA/9974 से रायबरेली जिला के महमदपुर के लिए निकले थे। इस बीच महमदपुर पेट्रोल पंप के पास मोहनगंज की तरफ से रायबरेली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोपहिया सवार उमेश की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना की जानकारी मिलते मीलएरिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया।इस घटना को लेकर फरियादी घुरन निवासी सुरेश के रिपोर्ट पर मीलएरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp