बचत भवन में सीएम ने वर्चुअल के माध्यम से नव चयनित 25 लेखपालों को डीएम की अध्यक्षता में वितरित किया नियुक्ति पत्र

रायबरेली में मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है आपको बता दे कि आज दिनांक 10 जुलाई 2024 दिन बुधवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के कलेक्ट परिसर स्थित बचत भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल के माध्यम से नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र जिला अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में वितरित किया गया है जनपद में विभिन्न तहसीलों के लिए कुल 87 लेखपाल मिले हैं।जिनमे 25 नव निर्वाचित लेखपालों को बचत भवन में डीएम व अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। नियुक्ति पत्र पाते ही युवा लेखपालों में खुशी की लहर दौड़ गई जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सभी नियुक्ति पत्र पाने वाले नवनिर्वाचित लेखपालों को विभिन्न तहसीलों में तैनाती दी गई है। और फील्ड पर रहकर ईमानदारी से काम करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp