पुलिस चौकी की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए।

रायबरेली। सड़क पर घूम रहा आवारा सांड पुलिस चौकी की छत के ऊपर चढ़कर बैठ गया। टेंशन में आई पुलिस के छत पर चढ़े आवारा सांड को नीचे उतरने में पसीने छूट गए। दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड के पुलिस चौकी के ऊपर चढ़कर बैठने का एक फोटो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसे जनपद रायबरेली के सलौन कोतवाली क्षेत्र की सूची पुलिस चौकी का होना बताया जा रहा है।पुलिस विभाग की वायरल हो रहे फोटो के मुताबिक आमतौर पर इलाके की सड़कों पर आवारा घूमने वाले सांड को जब अचानक से मस्ती चढ़ गई तो वह उसे उतारने के लिए पुलिस चौकी की छत के ऊपर जाकर बैठ गया। पुलिस चौकी की छत के ऊपर सांड को चढ़ा हुआ देखकर आसपास के लोगों के अलावा राह चलते हुए लोग मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। जिसके चलते पुलिस चौकी के बाहर भीड़ ने मेले जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। आमतौर पर चोर उचक्कों एवं बदमाशों के छक्के छुड़ाने का दावा करने वाली पुलिस सांड को पुलिस चौकी की छत पर चढ़ा हुआ देखकर बड़ी टेंशन में आ गई। पुलिस चौकी की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp