खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में चलाया गया गोवंश संरक्षण अभियान।

महाराजगंज रायबरेली। शासन के निर्देशानुसार निराश्रित गौवंश संरक्षण अभियान चलाया गया। बेसहारा आवारा एवं निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु यह अभियान 10 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक गोवंश के संरक्षण हेतु चलाया जाना है। इसी क्रम में आज बुधवार को खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह उप पशु-चिकित्सा अधिकारी सुरेश चंद्रा व चिकित्सक उमेश चंद्र, ग्राम प्रधान सुल्तानपुर संतलाल लोधी तथा सचिव ग्राम पंचायत वैभव मिश्रा आदि के द्वारा मौजूद रहकर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राघोपुर, सुल्तानपुर व पखनपुर से निराश्रित गोवंश को पकड़कर अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल असनी में सभी जानवरों को संरक्षित किया गया। जिससे किसानो की फसलों का नुकसान होने से बचाया जा सके साथ ही सड़क पर व गांव में कहीं कोई गोवंश घूमते हुए न दिखाई दे। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp