रायबरेली पटरी दुकानदार को हटाने पहुंची नगर पालिका टीम को विधायक प्रतिनिधि ने लगाई फटकार


रायबरेली असरदार भूमाफियाओं व जुगाड़ू अवैध अतिक्रमण कार्यों पर मेहरबान नगर पालिका को शहर का अतिक्रमण शायद नहीं दिख रहा है नगर पालिका क्षेत्र के बड़े-बड़े नालों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय झूठी रिपोर्ट प्रेषित कर ऐसे लोगों से नाता निभाया जा रहा है लेकिन शांतिप्रिय क्षेत्र मनिका टॉकीज सड़क के किनारे दुकानदार लगाकर परिवार चलाने वाले गरीब दुकानदारों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीम पिछले एक सप्ताह से कोशिश में लगी है बताया जाता है कि किसी एक सरदार आदमी के कहने पर नियम कानून का पाठ पढ़कर अतिक्रमण के नाम दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है सूचना मिलते ही क्षेत्र सभासद नूर जहां पत्नी स्वर्गीय नाजिम अली ने दुकानदारों से बातचीत कर इसकी सूचना भाजपा सदर विधायक अदिति सिंह के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि ने बिना किसी के आदेश पर गरीब दुकानदारों को हटाने पहुंची टीम को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम लोग विधायक की भी नहीं सुनोगे फोन पर बात करने के बजाय काट दे रहे हो या गरीबों की बस्ती है यहां किसी भी सूरत में गरीबों गरीबों की दुकान नहीं हटाई जाएगी यह विधायिका का फरमान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp