बछरावां सीएचसी में मरीज के तीमारदारों ने काटा हंगामा अस्पताल स्टाफ के साथ की गाली गलौज, थाने में दी गई तहरीर

बछरावां सीएचसी परिसर में घायल मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ के साथ गाली गलौज कर हंगामा काटा मारपीट करने की दी धमकी अस्पताल प्रशासन के द्वारा दी गई थाने में दी गई तहरीर घटना दिनांक 1 जुलाई शाम 6:00 बजे के आसपास की है। जब एक गर्भवती महिला सड़क हादसे में घायल हो गई थी। महिला का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। और 108 एंबुलेंस ले जाने के लिए आ भी गई। तभी मरीज के साथ में आशा बहू ने परिजनों का इंतजार करने के लिए कहा। आशा बहू ने कहा की रिश्तेदार आ जाने के बाद मरीज जाएगा वहीं महिला के रिश्तेदार पुष्कर पाल पुत्र अज्ञात पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही करने तथा अन्य आरोप लगाते हुए, डॉक्टर तथा स्टाफ के साथ गाली गलौज पर उतारू हो गए। स्टाफ में मौजूद सदस्य तथा फार्मासिस्ट कौशलेंद् तिवारी व अन्य लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट के भी नौबत आ गई। इसी बीच डॉक्टर गणनायक पांडे के द्वारा बछरावां थाना अध्यक्ष को फोन कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के बाद मरीज को 108 एंबुलेंस से रायबरेली के लिए भेजा गया। डॉक्टर स्टाफ व पुष्कर पाल एवं उनके साथियों के बीच घंटा एक दूसरे के बीच गाली गलौज , विवाद चला रहा। अस्पताल प्रशासन की ओर से थाने में पूरे घटनाक्रम की शिकायत करते हुए दोषियों पर जांच करते हुए, कार्यवाही की मांग की गई है।
