ग्राम प्रधान व लेखपाल पर गंभीर आरोप,डीएम से शिकायत

ग्राम प्रधान व लेखपाल पर जबरन घर पर कब्जा कराये जाने का आरोप

इंसाफ के लिए अधिकारियों की गणेश परिक्रमा कर रहा पीडित,फिर भी नहीं मिल रहा इंसाफ

रायबरेली।जनपद रायबरेली में फरियादियों की फरियाद नहीं सुनीं जा रही है।फरियादी अपनी फरियाद लेकर दफ्तरों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं,बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।पीडितों को न्याय देने में थाना,तहसील व जिला प्रशासन असहाय नजर आ रहा है।एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां न्याय के लिए पीड़ित दर-दर भटक रहा है बावजूद उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।मंगलवार को एक पीड़ित युवक ने ग्राम प्रधान व लेखपाल पर घर पर जबरन कब्जा कराये जाने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।लालगंज तहसील के अंतर्गत सरेनी थाना क्षेत्र के कुमेदन का पुरवा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ग्राम प्रधान,लेखपाल व गांव के 8 अन्य लोगों द्वारा जबरन उसके घर पर कब्जा करा दिया गया,जिसको लेकर तहसील में कई बार शिकायती पत्र दिया गया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पीड़ित ने लेखपाल और ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।वहीं डीएम ने पीडित को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp