कस्बा के पैगंबर नगर में पानी की सप्लाई चालू होने से मिली काफी राहत।

 

महराजगंज रायबरेली। कस्बा के पैगंबर नगर में पानी की सप्लाई चालू होने से मिली काफी राहत। कस्बा में पानी की समस्या को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है जिससे नगर वासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से ना जूझना पड़े। लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है जिससे पानी को लेकर कुछ समस्या हो गई थी जिसको तत्काल प्रभाव से सही कर व पानी का टैंकर पहुंचाया गया जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और उसके बाद पानी की सप्लाई शुरू हो जाने से काफी राहत मिली है। वहीं पेयजल की लिये परेशान ना होना पड़े उसके लिये लगातार नगर पंचायत द्वारा हर संभव कदम उठाया जा रहा है। रोजेदारों की मांग पर व ईद को लेकर लगातार टैंकर द्वारा पानी पहुंचाया गया और जहां सप्लाई में कोई समस्या हुई वहां पर तत्काल प्रभाव से कार्य किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार सक्रिय नजर आ रहे है कहीं भी पानी की किल्लत ना हो जिसके लिये कार्य कर रहे है। जिम्मेदारों का कहना है गर्मी के मौसम में पानी को लेकर हर संभव कार्य तेज गति से किया जाता है जिससे किसी भी कस्बावासियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp