पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा का एक प्रतिनिधि मंडल अमेठी सांसद से मिला और सौंपा ज्ञापन।

रायबरेली /आटेवा पेंशन बहाली मंच रायबरेली की टीम के द्वारा रायबरेली के दौरे पर आए अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को लालगंज कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन सोपा गया जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2005 के बाद की गई नियुक्तियों में पेंशन एवं अन्य सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं और नई पेंशन प्रणाली को लागू कर दिया गया है जिससे कर्मचारियों का अहित हो रहा है जिसको देखते हुए उन्होंने देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करके सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने एवं नई पेंशन प्रणाली को समाप्त करने की मांग किया तथा रोजगार के संसाधनों को निजीकरण रोकने की मांग किया जिससे कर्मचारी का नुकसान हो रहा है तथा देश हित में इन महत्वपूर्ण धरोहरों को निजीकरण से रोका जाए। इस अवसर पर अमेठी सांसद से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला संरक्षक राजेश यादव डलमऊ ब्लॉक संयोजक प्रकाश चंद यादव राजेंद्र यादव शिव प्रकाश कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में अटेवा पेंशन बहाली मंच के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे
