जिला अस्पताल में डीएम ने करोड़ों रुपए की लागत सेबने ब्लड सेपरेट कंपोनेंट यूनिट का किया उद्घटान

रायबरेली के जिला अस्पताल को आज बड़ी सौगत मिली है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज ब्लड बैंक में करोड़ों की लागत से बने ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट यूनिट का उद्घाटन किया।
आपको बता दे कि आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर स्थित राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बने इस ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट यूनिट का उद्घाटन किया गया है इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी जिसमे डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए प्राइवेट लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी लाभ होगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र मौर्य के अथक प्रयास से यूनिट का कार्य सफल हुआ है
