ग्रामीणों ने सेमरी चौकी पुलिस को आबादी के निकट एक हिरण का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सेमरी चौकी पुलिस और वन विभाग दरोगा पहुंचे
रायबरेली सेमरी थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा में आबादी के निकट एक हिरण (पाढा प्रजाति) मृत अवस्था में मिला।ग्रामीणों ने सेमरी चौकी पुलिस को आबादी के निकट एक हिरण का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सेमरी चौकी पुलिस और वन विभाग दरोगा अविनेंद्र सिंह , वनकर्मी संतोष तिवारी ,सेमरी चौकी प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ कर हिरण के शव को कब्जे में ले लिया। वन दरोगा अविवेंद्र सिंह ने बताया कि हिरण के शव को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय लालगंज ले जाया गया। जहां लालगंज पशु चिकित्सालय के प्रभारी द्वारा हिरण का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को नर्सरी में दफना दिया गया।वन दरोगा अविनेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया कुत्तों के हमले से हिरण की मौत होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हिरण की मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा ।
