ब्लाक में दशकों से जमे बेठे बड़े बाबू आशुतोष श्रीवास्तव इन दिनों काफी चर्चा में है।

महराजगंज रायबरेली। ब्लाक में दशकों से जमे बेठे बड़े बाबू आशुतोष श्रीवास्तव इन दिनों काफी चर्चा में है। आपको बता दें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे बड़े बाबू आशुतोष श्रीवास्तव दशकों से महराजगंज ब्लॉक में कार्यभार संभाल रहे है।शासन द्वारा किसी भी शासकीय कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी एक स्थान पर 3 वर्ष से ज्यादा अपनी सेवाएं प्रदान नहीं कर सकता, लेकिन महराजगंज ब्लाक में दशकों से बड़े बाबू एक ही जगह पर सेवाएं दे रहे है जिससे अब लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे है। क्षेत्र में अब इस बात की चर्चा भी जोरों पर है क्या कोई मजबूरी है या कोई खेल चल रहा है जिसकी वजह से बड़े बाबू को रखना जरूरी हो गया है या कानून का पाठ बाबू पर लागू नही होता है।
