हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया

रायबरेली-आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में रायबरेली एवं अमेठी संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दो दिवसीय कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शुक्रवार को सरेनी विधानसभा ऊंचाहार विधानसभा और सदर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता

आभार समारोह आयोजित किए गए इसी क्रम में शनिवार को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के मौर्य बारात घर कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम किया देता पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सताव ने किया और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया और मुख्य अतिथि अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत के लिए नवनिर्वाचित सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कार्यकर्ता आभार समारोह आयोजित किया जा रहा और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं गांधी नेहरू परिवार रायबरेली और अमेठी पर सदैव अपने रिश्ते निभाता रहेगा और आगे भी रायबरेली के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा चाहे जो भी कुर्बानी देना पड़े उसके लिए गांधी नेहरू परिवार सदैव रात दिन एक कर देगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंहब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार यादव प्रियंका रावत अजीत सिंह सौरभ यादव पवन यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी निर्मला शुक्ला विजय शंकर अग्निहोत्री जिला कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम विनय द्विवेदी रमेश मिश्रा पंकज सोनकर रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp