बाइक की जोरदार टक्कर,दो हुए घायल

ऊंचाहार रायबरेली तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रही है। बाइक की जोरदार में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार ले गये, जहा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।उदयराज 24 वर्ष,अंकित 20 वर्ष निवासी पूरे चंदी अपनी बहन के घर सरेनी गये थे,वापस लौटते समय अयोध्या का पूर्वा के निकट दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया ।जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार मे किया गया।स्वाथ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया।
