डिग्री कॉलेज में अब ऑनलाइन होंगे एडमिशन, दो सेमेस्टर में होगी परीक्षा

रायबरेली फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज अब अपने को अपडेट करते हुए तकनीक की तरफ बढ़ रहा है और छात्रों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन वेबसाइट में भरने के लिए तैयारी कर चुका है

रायबरेली का सबसे प्रथम डिग्री कॉलेज जो 1960 में स्थापित हुआ और अभी तक संचालित हो रहा है जिले का सबसे उच्च कोटि का डिग्री कॉलेज माना जाता है, जिसको नैक की तरफ से ए ग्रेड का दर्जा भी मिल चुका है फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में बा में 720 सिम हैं वहीं बीएससी गणित वर्ग में 180 व जीव विज्ञान वर्ग में 180 सीटें के साथ बीकाम में भी 180 सीटें हैं, वही पर स्नातक कक्षाओं में कला एवं वाणिज्य संख्या के लिए प्रत्येक विषय में 60 सीटें, तथा विज्ञान संकाय में प्रत्येक विषय में 30 सीटें हैं कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतया मेरिट आधारित है तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आरक्षण के नियमों का पालन किया जाता है डिग्री कॉलेज अब अपने को अपडेट करते हुए तकनीक से जुड़ने जा रहा है और छात्रों का पूरा ब्यूरो वेबसाइट के माध्यम से अपने पास सुरक्षित रखने जा रहा है महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव भार्गव ने बताया कि एक वेबसाइट कॉलेज ने जारी की है जिस पर छात्र अब परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 15 जून से 30 जून रखी गई है लखनऊ यूनिवर्सिटी से संचालित इस कॉलेज में अब स्नातक की पढ़ाई दो सेमेस्टर में होगी 6 महीने का एक सेमेस्टर होगा छात्र अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भर सकेंगे साथ ही प्रबंधक राजीव भार्गव ने यह भी जानकारी दी की कॉलेज को ए ग्रेड स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp