बछरावां थानाक्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से मंदिर की छोटी बड़ी घंटियां चुराने वाले तीन अभियुक्त को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार ASP ने किया खुलासा

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों से घंटी चुराने वाले तीन साथी चोरों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के कस्बे से गिरफ्तार किया है जिनको पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाकर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा किया गया है आपको बता दे कि आज दिनांक 15 जून 2024 दिन शनिवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों मैं चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय सुंदरबारी निवासी रानीखेड़ा मजरे राजा मऊ थाना बछरावां

रमाकांत पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 11 दक्षिण बाजार थाना बछरावां श्री कांति पत्नी संतोष कुमार निवासी रानीखेड़ा मुजरा राजा मऊ थाना बछरावां जिनके पास से पुलिस ने जामा तलाशी में 53 छोटे-बड़े घंटे पीली धातु के बरामद किया है साथ ही पुलिस ने दो लोहे की रात एक कार्य प्लेट एक टॉर्च व 1850 रुपए नगद बरामद किया है पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों पर कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभी रक्षा में भेज दिया है वह अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है
