एसडीएम के तबादले के बाद भड़के लोग कहा वापस लाओ एसडीएम को

रायबरेली में एक एसडीएम के ट्रांसफर होने पर स्थानीय निवासी भड़क गए और उनको वापस लाने के लिए प्रदर्शन करने किया

रायबरेली के लालगंज तहसील के एसडीएम मनोज कुमार का ट्रांसफर अंतर्जनपदीय हो गया है जिससे वहां के लोग नाराज हो गए और डीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को वापस लाने के लिए प्रदर्शन करने लगे lभारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और किसान नेता रमेश सिंह ने अपने साथियों के साथ डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि ईमानदार एसडीएम मनोज कुमार को फिर से लालगंज में जॉइनिंग दी जाए l कई उदाहरण देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनके आने पर क्षेत्र में भ्रष्टाचार में कमी आई थी साथ ही उन्होंने चुनाव भी अच्छे से कराया l किसान नेता ने कई अधिकारियों का नाम लेते हुए उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp