रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल जनता का आभार जताने पहुंचेंगे रायबरेली

रायबरेली कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी कल कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायबरेली पहुँच रहे हैं। उनके साथ पूर्व सांसद सोनिया गाँधी और रायबरेली के प्रचार की कमान संभालने वाली प्रियंका गाँधी भी मौजूद रहेंगी। रायबरेली और अमेठी कार्यकता आभार कार्यक्रम भुएमऊ स्थित सांसद आवास में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में रायबरेली और अमेठी के कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी कल शाम को रायबरेली पहुँचेंगे।
