सोनिया राहुल प्रियंका के धन्यवाद समारोह को लेकर तैयारी पूरी कार्यक्रम कल अमेठी सांसद का हुआ भव्य स्वागत।

रायबरेली -आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी का रायबरेली के भूए गेस्ट हाउस में 11 जून को भव्य स्वागत को लेकर सोमवार को कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव विजय शंकर अग्निहोत्री ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा थे मुख्य अतीत किशोरी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रायबरेली के नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी प्रियंका गांधी एवं पूर्व सांसद कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कल मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा और इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी प्रियंका गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी रायबरेली की जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद देगी तथा उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि भाजपा के लोग एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के समय कहते थे कि 400 पर का नारा दिया था लेकिन 272 भी पर नहीं कर पाए और इस सरकार से आम जनता पहुंच चुकी थी। इस अवसर पर बैठक में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी सरेनी से पूर्व विधायक अशोक सिंह लालगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ऊंचाहार से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह बछरावां से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी महताब आलम जितेंद्र शुक्ला बैजनाथ दीक्षित संजय श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राणा रमेश मिश्रा नगर पालिका रायबरेली अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर डलमऊ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलजा सिंह लक्ष्मी सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बीके शुक्ला शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव डलमऊ कांग्रेस प्रभारी राजकुमार द्विवेदी सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी सुरेंद्र शर्मा पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह और पंजाबी सिंह पवन यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सातवा अरुण यादव कांग्रेस नीति राजकुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp