उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हल्का लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप

महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र निवासी सुंदरलाल पुत्र बाबा दीन ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हल्का लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप। आपको बताते चलें पीड़ित सुंदरलाल ने बताया कि विपक्षी रामखेलावन पुत्र रामआसरे निवासी खैरा पोस्ट जारेला थाना महराजगंज व हल्का लेखपाल ने मिलकर हमारी जमीन पर कब्जा दिला रहे हैं।
पीड़ित सुंदर लाल ने बताया गाटा संख्या 70/0.878 हेक्टर कागजात पर हमारे नाम दर्ज है वही विपक्षी रामखेलावन हल्का लेखपाल से मिलकर प्रार्थी को बिना नोटिस दिए प्रार्थी की खेत की पैमाइश करके पीड़ित की भूमि को विपक्षी को दिलाना चाहते हैं। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो तहसील पहुंचकर हल्का लेखपाल से पूछा तो हल्का लेखपाल ने कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो अभी पीटे जाओगे, हल्का लेखपाल प्रार्थी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भगा दिया। और कहा कि आपकी उक्त भूमि पर विपक्षी का कब्जा करवा देंगे जो करना हो कर लो। प्रार्थी सुंदरलाल ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए पूरी बात बताई। और न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp