राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत को लेकर कांग्रेस नेत्री राजकुमारी साहू ने बाटी मिठाई और जताई खुशी एवं दागे गोले।

रायबरेली -आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सामान्य निर्वाचन लोकसभा 36 के चुनाव में देश की सबसे चर्चित सीटों में शुमार रहने वाली रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऐतिहासिक जीत को लेकर तीसरे दिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली और उन्होंने बैठक करके कार्यकर्ताओं को अच्छे प्रदर्शन की बधाई दिया एवं कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को राहुल गांधी की जीत की बधाई दिया। आपको बताते चले की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गांधी के रायबरेली सीट से ऐतिहासिक जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी की महिला नेत्री राजकुमारी साहू अपने समर्थकों के साथ डलमऊ ब्लॉक के मोहद्दीनपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और उन्होंने सभी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दिया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सबकी मेहनत रंग लाई है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत बेकार नहीं जाएगी भले ही केंद्र में इंडिया गठबंधन को बहुमत नहीं मिला है लेकिन फिर भी हम लोग विपक्ष में बैठकर सरकार के कार्यों पर निगरानी करेंगे और कांग्रेस नेत्री राजकुमारी साहू ने कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष शैलजा सिंह के आदेश पर एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी के निर्देशन पर उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने गांव जमाल नगर मोहद्दीनपुर में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और इसके उपरांत उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया और मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया। और गोले दागकर लगाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर बैठक में श्रीमती फूलमती श्रीमती तारावती वर्मा आंचल साहू सरोज यादव गरिमा देवी सुशीला ममता संगीता काजल श्रीमती शकुंतला त्रिवेदी प्रतिमा त्रिवेदी कंचन वर्मा प्रेमलली कुसुम लता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थी इसी तरह से जिले के विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद चुने जाने को लेकर मिठाई बताकर खुशी का इजहार किया इसी क्रम में सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने भी अपने आवास डोरा बुजुर्ग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऐतिहासिक जीत को लेकर खुशी जताई और गोले दाग कर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और सभी को इस जीत के लिए बधाई का पात्र बताया है और उन्होंने कहा कि आज सरेनी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को दिखा दिया कि सरेनी की जनता आज भी गांधी नेहरू परिवार के साथ है और सदैव रहेगी और उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी जीत के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया
