रायबरेली संसदीय सीट पर राहुल गांधी 4 लाख से अधिक वोटो से जीते और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह चुनाव हारे।

रायबरेली -मंगलवार को जैसे ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया के तहत रायबरेली शहर के गोरा बाजार स्थित आईटीआई कॉलेज में सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और यह मतगणना में सबसे पहले वैलेट पेपर की गिनती की शुरुआत हुई जिसमें शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बढ़त बना लिया और उन्होंने 30 राउंड की मतगणना में गिनती की शुरुआत हुई वैसे ही राहुल गांधी शुरुआती ही दौर में अपनी बढ़त बनाते चले गए और उन्होंने जैसे ही 10:00 बजे ऐसे ही उन्होंने प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्रता प्रभार से करीब एक लाख वोटो से अधिक होने पर धीरे-धीरे कर अपनी बढ़त बनते रहे और जैसे-जैसे दिन का पर चढ़ता गया वैसे-वैसे ही कांग्रेसियों में भी वोटो की गिनती की गर्मी बढ़ती गई और जैसे ही 12:00 बजे ही प्रदेश सरकार के मंत्री ने प्रेस वार्ता कर अपनी हार स्वीकार कर लिया और उन्होंने जिले वासियों को हमारे पक्ष में मतदान करने को लेकर धन्यवाद भी ज्ञापित किया है और जैसे ही राहुल गांधी के पक्ष में फोटो की गिनती को लेकर मतगणना में बढ़त की सूचना लोगों को मिली जैसे मानो जंगल में आग लग गई वैसे ही लोग गांव से शहर की ओर भागे और ज्यादातर लोगों ने मोबाइल एवं टीवी पर भी चिपक कर लोकसभा चुनाव की मतगणना का आनंद ले रहे थे और शाम लगभग 4:00 बजे के लगभग राहुल गांधी को 4लाख 05 हजार वोटो के लगभग से विजई घोषित किया गया। कांग्रेसियों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में देखने को मिला उत्साह। मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के इंडिया गठबंधन के के प्रत्याशी राहुल गांधी के विजय होने का समाचार मिला मानो कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और चारों तरफ राहुल गांधी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे से रायबरेली शहर गूंज उठा और उनके कार्यकर्ता सुबह से शाम तक शहर के अंदर डटे रहे और चारों तरफ कांग्रेसियों समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और एक दूसरे को मुंह मीठा कर बधाई दिया तथा सूत्र द्वारा ज्ञात हुआ है कि पहले से ही राहुल गांधी की जीत को लेकर और समाजवादियों एवं कांग्रेसियों ने ऑर्डर देकर लड्डू बनवाए थे राहुल गांधी की जीत की खुशी मनाने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता असरद खान विधायक बछरावां श्याम सुंदर भारती विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ नेता राजेश चंद्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव मुंशीगंज जितेंद्र शुक्ला सोशल मीडिया प्रभारी कांग्रेस निर्मला शुक्ला जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंहपुर पंजाबी सिंह सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ऊंचाहार से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह पवन यादव विनोद प्रताप सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डलमऊ संजय श्रीवास्तव दीपेंद्र गुप्ता महेश प्रसाद शर्मा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शैलजा सिंह समाजवादी पार्टी के महिला जिला अध्यक्ष शिव दुलारी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी साहू महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोमवती त्रिपाठी शिवकरण तिवारी पूर्व विधायक सरेनीअशोक सिंह अजय प्रताप सिंह मदन सिंह जेपी यादव ग्राम प्रधान राजेश यादव शैलेंद्र यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास सहित बड़ी संख्या में समाजवादी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और राहुल गांधी को इस जीत की बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp