तहसील प्रेस क्लब महराजगंज कार्यालय में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया।

महराजगंज रायबरेली। गुरुवार को तहसील प्रेस क्लब महराजगंज कार्यालय में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। 30 मई का दिन भारत में पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1826 में उदन्त मार्तण्ड नाम से हिंदी का पहला समाचार पत्र छपा था। इसी वजह से इस दिन को पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर संरक्षक विजय सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष राजन प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, महामंत्री बृजेश सिंह, नेहा मिश्रा, रोहित मिश्रा, सचिन सिंह, अरविंद मौर्य, राघवेंद्र सिंह, शशिकांत मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
