खबर उत्तर प्रदेश के रायबरेली से है जहां दो बाईकों की भिड़ंत से पांच लोग गंभीर रूप से घायल

खीरों (रायबरेली)-थाना क्षेत्र के उन्नाव से लालगंज मुख्य मार्ग पर लच्छी पुर के पास रविवार को समय करीब 12 बजे दो बाइको की आमने सामने की भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप घायल ।सूचना पर पहुंची सेमरी चौकी इंचार्ज ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने सभी घायलों को डायल 108 द्वारा सीएचसी लालगंज पहुंचाया ।

सेमरी चौराहा के राजू नगर निवासी अंकित 27 वर्ष पुत्र नन्हकाऊ अपने बहन अलका 23वर्ष,पत्नी रुची 24 वर्ष को किसी काम से बाइक up 33 AE 3641 द्वारा लालगंज जा रहा था। जैसे ही वह उन्नाव से लालगंज मुख्य मार्ग में लच्छी पुर के पास पहुंचे थे।तभी सामने से बाइक से बिहार जा रहे रघुनाथ गंज थाना लालगंज निवासी अंतू पुत्र रामनाथ,अपने भाभी गुड़िया पत्नी जगदीश को बाइक up 33 BH 7841 से दोनो बाईको में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं।भिड़ंत में दोनो बाईकों के परखच्चे उड़ गए।पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे सेमरी चौकी इंचार्ज ब्रजेंद्र सिंह ने सभी घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp