बिना नंबर के ई-रिक्शा बन रहे एक्सीडेंट का कारण

डलमऊ रायबरेली । मुराई बाग कस्बा से डलमऊ रोड में दोनों तरफ अवैध तरीके से रोड को जाम कर देते हैं ई-रिक्शा चालक तथा आने जाने वाले राहगीरों को व आम जनमानस को रोड में चलने के लिए रिस्क उठाना पड़ता है की क्या भरोसा कहीं बिना नंबर के ई रिक्शा वाला हमारी गाड़ी में टक्कर तो ना मार दे ऐसा ही आज मामला देखने को मिला है डलमऊ की तरफ से आ रही बाइक स्प्लेंडर प्लस UP,33,BQ,8512 बिना नंबर के ई रिक्शा चालक ने जोरदार टक्कर बाइक में मार दी जिससे कि बाइक की टंकी पचक गई और बाइक में काफी नुकसान हो गया नुकसान को लेकर ई रिक्शा चालक तथा मोटरसाइकिल के चालक से काफी कहां सुनी भी हुई
