सदर विधायिका अदिति सिंह का माला पहनकर किया गया स्वागत
रायबरेली। राही खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर की अध्यक्षता में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायबरेली सदर विधायिका आदिति सिंह को प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने माला पहनकर स्वागत किया
बैठक में पंचायत सदस्यों ने अपने ग्राम की समस्याओं को लेकर प्रधान की मौजूदगी में चर्चा की जिस पर ग्राम में खराब पड़ी खड़ंजा इंडियामार्का और जल जीवन मिशन के तहत खोली गई सड़कों की मरम्मत किए जाने पर सवाल किया और नाराजगी जताते हुए पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी इस दौरान सदर विधायिका ने सभी समस्याओं पर सुनवाई करते हुए जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया कार्यक्रम के समापन उपरांत सदर विधायिका आदिति सिंह एवं राही ब्लाक प्रमुख ने सभी के साथ होली खेल कर त्यौहार की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी इस मौके पर राही ब्लाक प्रमुख राजीव यादव के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
