रायबरेली |
Raebareli Police को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में वांछित और 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 दिसंबर 2025 को थाना डीह क्षेत्र के अंतर्गत एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना डीह पर मुकदमा संख्या 321/2025 धारा 103(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। घटना में शामिल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना डीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार/वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र रामप्यारे उर्फ रामकुमार, निवासी ग्राम बिसांवां, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। आरोपी को थाना डीह क्षेत्र के टेकरी मझिलहा मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज
उप निरीक्षक सुभाष कुमार यादव
उप निरीक्षक शिवम जायसवाल
आरक्षी शुभम विश्वकर्मा
आरक्षी विनीत यादव
आरक्षी राहुल गुप्ता
रायबरेली पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
