रायबरेली । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दरअसल थाना कोतवाली नगर में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक नर्सिंग होम के बाहर रखे जनरेटर से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुलिस लाइन चौराहे के पास से वांछित अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ विमल, निवासी मड़ियावां हरदई, थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा से शहर और आसपास के क्षेत्रों में घूमता था और मौका मिलने पर बाहर रखे जनरेटर और वाहनों से बैटरी चोरी कर लेता था। आरोपी ने 27 फरवरी 2026 की रात को यशोदा नर्सिंग होम के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी चोरी करने की बात भी कबूल की है।
पुलिस ने आरोपी के पास से
01 अदद चोरी की बैटरी
01 अदद ई-रिक्शा (UP33 CT 9312)
बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह
उपनिरीक्षक अनुज कुमार
हेड कांस्टेबल शिवकुमार
हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार
कांस्टेबल अनिल यादव
की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp