रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र के कैथन के पुरवा गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के लापता होने का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगाया गया है। पीड़ित महिला का बेटा बीते कल से अचानक लापता है, जिसके बाद से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटे के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है।महिला का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर वह कई बार थाने पहुंची, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही उनकी सुनवाई हुई। निराश होकर पीड़िता अपनी बेटी के साथ न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।परिवार ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर युवक की सकुशल बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
