रायबरेली। सलोन निमिषा कॉन्वेंट स्कूल में अध्ययनरत उमरन गाँव की बिटिया से संबंधित विषय सोशल मीडिया के माध्यम से अग्रहरि समाज के संज्ञान में आया। अग्रहरि समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी होते ही तत्पश्चात अग्रहरि समाज के संरक्षक, अध्यक्ष एवं अन्य साथियों द्वारा तत्काल स्थल पर पहुँचकर स्थिति की संवेदनशील मध्यस्थता की गई तथा परिवार की वास्तविक परिस्थितियों को समझा गया।
विद्यालय प्रबंधन से सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद के पश्चात यह सुनिश्चित किया गया कि छात्रा की पढ़ाई कक्षा 12 तक निर्बाध रूप से जारी रहेगी। परिवार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सामूहिक (Collective) निधि के माध्यम से आर्थिक सुदृढ़ीकरण का भी निर्णय लिया गया है, जिससे बिटिया का भविष्य सुरक्षित रह सके।
