सत्संग समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
11 दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में गुरुदेव द्वारा अलग-अलग दिन भगवान का ध्यान-भजन कर गुरु की वाणी को सुनने के लिए सैकड़ो भक्तों का उमड़ा जन-सैलाब। रायबरेली। ज्ये हो, जदुबंश धर्म प्रचारक संस्था रामपुर जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के संस्थाध्यक्ष सुरेश चंद्र जदुबंश गुरुदेव के अगुवाई में 11 दिन का सत्संग का आयोजन किया गया यह आयोजन 21 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक लगातार सत्संग चलता रहा है। और आज 31 जनवरी 2026 को समापन के अवसर पर सुबह से ही हवन पूजन भजन ध्यान चला रहा इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने जीवन को धन्य बनाएं।यह कार्यक्रम रायबरेली जनपद के गदागंज क्षेत्र के मुन्ना सिंह का पुरवा में मानव कल्याण के लिए ज्ये हो युग परिवर्तन राजकाज सब लाज पति धरम धरनि धन धाम गुर प्रभाउ पालिहि सबहि भल होइहि परिनाम का भव्य व दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। संस्थाध्यक्ष सुरेश चंद्र जदुबंश गुरुदेव ने बताया कि रामचरितमानस सनातन धर्म है। सब ग्रंथन की कुंजी युग परिवर्तन पूरे विश्व का कल्याण होगा और हमारा भारत कलयुग से सतयुग में परिवर्तन होने वाला है। इसी का संदेश हम अपने देश के अलग-अलग स्थानों में सत्संग कर मानव को सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं।।
