रायबरेली में मनरेगा को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” की शुरुआत कर दी है। इस अभियान की कमान खुद नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने संभाली है। अपने तीन दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने सीधे मनरेगा मजदूरों से संवाद कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।चौपाल के दौरान राहुल गांधी ने मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों की रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने खास तौर पर मनरेगा योजना का नाम बदलने और उसे “जी राम जी” नाम देने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से ज़मीनी हकीकत नहीं बदलती, ज़रूरत इस बात की है कि मजदूरों को काम और समय पर मजदूरी मिले।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” और इस तरह की चौपालों के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि मनरेगा मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिल सके। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का यह अभियान जमीनी स्तर पर कितना असर दिखा पाता है।कुल मिलाकर राहुल गांधी ने रायबरेली से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान का आगाज कर दिया है। सवाल ये है कि चौपाल से उठी मजदूरों की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचेगी या नहीं।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp