कड़ाके की ठंड से बचाव के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, शाखा
रायबरेली।शहर के अहियापुर निर्धन बस्ती में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद की ओर से 228 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही परिषद का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से ही मानवीय संवेदनाएं जीवित रहती हैं और यही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने सभी से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़ द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, राजा राम मौर्य, अजय कुमार मिश्रा, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, वाणी पाण्डेय, सीमा श्रीवास्तव एवं नीतू चतुर्वेदी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
