महराजगंज/रायबरेली: विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओथी स्थित पंवारे मल बाबा की कुटी पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 जनवरी को विशाल मेले का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले से एक दिन पूर्व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसका समापन विधि-विधान से हुआ।आपको बता दें कि, मेले के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो प्रभु की इच्छा तक चलता रहा। मान्यता है कि पंवारे मल बाबा की कुटी पर सच्चे मन और श्रद्धा भाव से मांगी गई मुराद बाबा अवश्य पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दुकानदारों की बिक्री भी अच्छी रही। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर राजू सिंह, राजेश कोटेदार, दिनेश कोटेदार, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार लोधी, जगदीश प्रसाद लोधी, ग्राम प्रधान नारायनपुर, प्रदीप कुमार लोधी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आर.पी. साहू, गौरव विक्र फील्ड, रामदीन लोधी, अवधेश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
