रायबरेली। देश की लोकप्रिय नेता,कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव,सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के दीनशाह गौरा ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया व जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया|
श्री सिंह ने गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के लिए दो व्हीलचेयर भेंट की!जन्मदिन के अवसर पर श्री सिंह ने पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व समाचार पत्र वितरकों को कम्बल दिया!प्रदेश सचिव अतुल सिंह के साथ साथ सभी लोगों ने प्रियंका ज़ी के दीर्घायु होने की कामना की|श्री सिंह ने कहा कि प्रियंका जी सभी गरीबों,जरुरतमंदो की सेवा लगातार करती रहें,प्रियंका ज़ी का हमेशा प्रयास रहा है कि सभी गरीबो की सेवा की जाये।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित,ब्लाक प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,दल बहादुर सिंह,मोहम्मद फारुकी,उर्मिला लोधी,राजीव प्रताप सिंह,शैलेन्द्र त्यागी,मोवीन अंसारी,जसवंत सिंह,राम निवास मौर्या,भोला साहू,लल्लू राम भारती,राघवेन्द्र सिंह,अनुराग गुप्ता,राधेश्याम यादव,कृष्ण दत्त त्रिवेदी,हनुमान वर्मा,रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
