डीह में ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक का हुआ आयोजन

डीह/रायबरेली। ग्राम पंचायत डीह में ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान डीह एवं प्रधान संघ अध्यक्ष श्री फूलचंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पंचायती राज निदेशालय एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य संपन्न मऊ के क्रम में आगामी वर्ष की ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित हुआ। इस अवसर पर पंचायतीराज निदेशालय द्वारा प्रशिक्षित राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग से डॉ. हिमांशु कुमार श्रीवास्तव एवं श्री दीपेश कुमार राय द्वारा ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों के साथ विस्तृत संवाद स्थापित किया एवं ग्राम पंचायत का भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने हेतु व्यापरियों से संवाद भी किया, बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना के सभी 9 थीम जैसे बाल एवं महिला हितैषी ग्राम पंचायत, आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत, सुशासन आदि पर गंभीर चर्चा करते हुए प्रत्येक बिंदु पर कार्ययोजना तैयार करने हेतु आवश्यक कार्यवाही लिखित रूप में दर्ज की गई। ग्राम पंचायत को सभी 9 थीम पर मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किए जाने पर विशेष बल दिया गया।
चर्चा के दौरान बाल एवं महिला हितैषी ग्राम पंचायत, आत्मनिर्भरता, तथा स्थायी विकास को प्राथमिक लक्ष्य के रूप में रेखांकित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत की स्वयं की आय बढ़ाने के उपायों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देशय से ग्राम पंचायत की अतिक्रमित/रिक्त भूमि को सुरक्षित करते हुए उस पर दुकानों का निर्माण कर किराये पर आवंटन करने के प्रस्ताव पर भी जोर दिया गया, जिससे ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि के साथ-साथ भूमि संरक्षण सुनिश्चित हो सके। यह सुझाव भी दिया गया कि दुकानें ग्राम पंचायत द्वारा अपने स्तर से, शासन स्तर पर मध्यस्थता कर निर्माण कराई जाएं तथा किराया निर्धारण ग्राम पंचायत स्वयं कर ग्रामवासियों के हित में उपयोग सुनिश्चित करे। इसके पश्चात्‌ निर्माण स्थल, बाजार/हाट का भ्रमण भी किया एवं व्यवसाइयों से आवश्यक चर्चा करके उनकी सहमति लेते हुए ग्राम प्रधान द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा भी की. इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यवसायी लालता गुप्ता, खुर्शीद अहमद, इरशाद, सुनील, पुनीत, कमलेश, जमाल, पिंटू , राकेश, शैलेन्द्र सिंह, मोहम्मद अहमद, कृपाशंकर, जियालाल, शिव महेश, पंकज, गोपी आदि लोग इकट्ठा रहे और इनसे चर्चा करके सहमति भी ली, कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत को स्वावलंबी, पारदर्शी एवं विकासोन्मुख बनाना रहा, जिसे लेकर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सकारात्मक सहभागिता दिखाई और पूर्ण विश्वास के साथ ग्राम पंचायत का सहयोग करने का आह्वान भी किया।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp