डीह/रायबरेली। ग्राम प्रधान डीह एवं प्रधान संघ अध्यक्ष श्री फूलचंद्र अग्रहरि द्वारा मानवता एवं जनसेवा की एक सराहनीय मिसाल प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचकर अधीक्षक डॉ. सत्यपाल जी एवं समस्त चिकित्सकीय अधिकारियों/स्टाफ से भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए, रात्रि में उपचार हेतु आने वाले मरीजों को शीत से बचाव एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गरम कंबल अस्पताल प्रशासन को समर्पित किया गया।
इस दौरान CHC अधीक्षक डॉ. सत्यपाल जी द्वारा तत्काल उक्त कंबलों को अस्पताल के स्टॉक रजिस्टर में अंकित कराते हुए, चिकित्सीय उपचार हेतु आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु उपयोग में लाने के आवश्यक निर्देश कर्मचारियों को दिए गए।
स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग की यह भावना निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देती है। यह पहल ग्राम प्रधान डीह एवं अग्रहरि परिवार की संवेदनशील सोच, सेवा भावना एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मौके पर डॉ तरुण मिश्रा, डॉ रेनू कुशवाहा, बीपीएम प्रदीप पाण्डेय, हिमांशु अग्रहरि, शुभम अग्रहरि एवं उपचार हेतु आए तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
