रायबरेली। शहर के खेल प्रेमियों और समाजसेवियों के लिए एक बड़ी खबर है। किसना ग्रुप’ के प्रतिष्ठित ब्रांड ‘किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ (Kisna Diamond & Gold Jewellery) द्वारा आगामी 28 दिसंबर 2025 को रायबरेली में भव्य ‘किस्ना डायमंड मैराथन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है. यह मैराथन न केवल दौड़ का एक माध्यम है, बल्कि यह ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के मिशन को समर्पित एक सामाजिक पहल भी है.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
यह मैराथन का अखिल भारतीय स्तर पर 10वां संस्करण है. इस बार यह आयोजन भारत के 100 से अधिक शहरों में एक साथ होने जा रहा है, जो अपने आप में एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. रायबरेली के इतिहास में यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर किसी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है.
मैराथन की मुख्य विशेषताएं:
* रजिस्ट्रेशन और फीस: मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 है. एकल पंजीकरण शुल्क ₹499 है, जबकि 10 लोगों के समूह में पंजीकरण कराने पर यह शुल्क ₹399 प्रति व्यक्ति होगा.
* प्रतिभागियों के लिए किट: हर प्रतिभागी को टी-शर्ट, कैप, स्लिंग बैग, बिब (Bib), हाइड्रेशन सपोर्ट (पानी/एनर्जी ड्रिंक) और हेल्दी ब्रेकफास्ट दिया जाएगा.
* तकनीकी रेस: पूरी रेस रनिंग चिप टाइमिंग के जरिए ट्रैक की जाएगी, जिससे यह पूरी तरह से पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत होगी.
* आकर्षक पुरस्कार: रायबरेली के ‘टॉप 3 विनर्स’ को डायमंड ज्वेलरी उपहार स्वरूप दी जाएगी.
सामाजिक सरोकार: ‘रन फॉर ए कॉज’
इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि मैराथन से प्राप्त होने वाली समस्त पंजीकरण राशि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में दान की जाएगी. आयोजकों का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना भी है.
कैसे करें पंजीकरण?
इच्छुक नागरिक इंदिरा नगर स्थित किस्ना शोरूम (बरगद चौराहा) पर जाकर या वीडियो में दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपनी डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि) भरकर पंजीकरण करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 9453286451 या 9415117333 पर संपर्क किया जा सकता है.तो रायबरेली वासियों, तैयार हो जाइए एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर दौड़ लगाने के लिए!

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp