रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के बछरावां कस्बे के भार्गव भाटिया मोहल्ले में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। रेलवे पटरी क्रॉस करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से प्री-नर्सरी की 4 वर्षीय छात्रा वाणी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रही आया गुड्डी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी और दोनों को तुरंत सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची वाणी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आया गुड्डी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मृत बच्ची वाणी, बछरावां कस्बे के आजाद नगर निवासी पूनम की बेटी बताई जा रही है। वाणी कस्बे के एक प्री-नर्सरी स्कूल में पढ़ती थी। हादसा तभी हुआ जब आया उसे स्कूल से लेकर लगभग 5:25 बजे घर छोड़ने जा रही थी और रेलवे ट्रैक पार करते समय रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।जीआरपी बछरावां प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp