रायबरेली।
मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत विभाग उ0प्र0 ए0के0 शर्मा ने रायबरेली क्लब में जनपद रायबरेली के शहरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसके अन्तर्गत लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से 100 सड़कों का निर्माण/मरम्मत कार्य शामिल है। इसी प्रकार विद्युत विभाग के बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत 04 करोड़ 25 लाख के 07 कार्य व आर0डी0एस0एस0 योजना के अन्तर्गत रूपये 01 करोड़ 02 लाख के 04 कार्याे का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिये गये।
मा0 मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद रायबरेली का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, रायबरेली देश व प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयास से आज रायबरेली में बहुत ही तीव्र गति से विकास कार्य कराये जा रहे है, जिससे लोगों के जीवन को सुलभ व सरल बनाया जा सकें, इसी क्रम में आज लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत के 100 से अधिक सड़कों का नवीनीकरण/मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया है। अदिति सिंह के प्रयास से रायबरेली शहर में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अनेकों कार्य कराकर लोगों के जीवन को सुलभ बनाने के साथ रायबरेली को एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। आज से पहले जनहित के इतने सारे कार्य एक साथ कभी नहीं हुए, इन कार्याे का श्रेय अदिति सिंह को जाता है, जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो सका।

मा0 मंत्री ने कहा कि पिछले 02 वर्ष में नगर पालिका रायबरेली सदर क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 76 करोड की परियोजनायें व वर्ष 2024-25 में 73 करोड़ की परियोजनाओं के लिये धन आवंटित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के दर्जनों लाभार्थियों को आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत सेकड़ों लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी स्वदेशी की बात करते है तो यह तभी सम्भव है जब हम स्वदेशी को बढ़ावा देंगे, स्वदेशी कारीगारों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे, छोटे व्यापारियों का व्यापार बढायेगें, ऐस तमाम लोगों को मजबूत कर आत्मनिर्भर बनायेंगें। देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने के लिये केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और देश को आत्मनिर्भर बनाने में उ0प्र0 ग्रोथ इंजन साबित होगा।
जनपद रायबरेली में विद्युत विभाग द्वारा अनेकों कार्य कराये गये है, हमारा यह संकल्प है कि वर्ष 2025 तक शत प्रतिशत गांव/मजरे विद्युत विद्युतीकरण से आच्छादित हो, कोई भी कोना विद्युतीकरण से अछूता न रहें।
मा0 सदर विधायक अदिति सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि काफी लम्बे समय से शहर की विभिन्न सड़कों की समस्यायें थी, सड़के छतिग्रस्त थी, लोगों के आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही थी, सड़कों की समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में मा0 मंत्री जी से अनुरोध किया गया, और मा0 मंत्री जी ने हमारी समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए उन सड़कों की मरम्मत/नवीनीकरण का कार्य स्वीकृति करतेे हुए धन आवंटित कराया इसके लियें मैं मा0 मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। उन्होंने कहा कि हमे विभिन्न योजनाओं से शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के लिये बजट मिला है उनमें कुछ सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है, कुछ सड़के निर्माणधीन है तथा कुछ सड़कों में मरम्मत का कार्य प्रारम्भ होने वाला है, इसी प्रकार विद्युत विभाग द्वारा भी सदर विधानसभा में अनेको कार्य जनहित के कराये गये है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा, कि जो भी कार्य जिस योजना से हो सकते है, उन्हें कराने का मैं पूरा प्रयास करूगीं जिसमें सदर विधानसभा के वासियों का जीवन सुलभ बन सकें। हमारी सरकार जनहित के विकास कार्याे को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने में दृढ़ संकल्पित है।
इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक विवेक विक्रम सिंह, पूर्व एम0एल0सी0 राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य उपस्थित रहें। खाली सहाट रामलीला स्थल का किया निरीक्षण
नगर विकास मंत्री ने खाली सहाट रामलीला स्थल का वंदन योजना अंतर्गत चल रहे सुन्दरीकरण कार्य की गुणवत्ता परखी और मंदिर में सदर विधायक के साथ पूजा भी की।
हरी झंडी दिखाकर सड़कों के मरम्मत कार्य का किया शुभारंभ
नगर विकास मंत्री ने घंटाघर तिराहे से लेकर मधुबन क्रॉसिंग रोड तक सड़कों के मरम्मत कार्य को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों की जाम की समस्या समाप्त होगी और आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सदर विधायक इसके लिए काफी लंबे से प्रयास कर रही थी उनके इन कार्यों की उन्होंने सराहना की और कहा कि जल्दी यह कार्य पूरे हो जाएंगे।
इसके उपरांत नगर विकास मंत्री ने सदर विधायक के साथ नगर व्यापारियों के साथ संकल्प अभियान के अंतर्गत घटी जीएसटी दर का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे न केवल व्यापारियों को अपितु आम लोगों को भी लाभ होगा।
