रायबरेली। अभिनव इण्टर कॉलेज चतुर्भुजपुर रायबरेली में भारत को जानो प्रतियोगिता संपन्न हुई। विद्यालय में लिखित परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग के 20 तथा वरिष्ठ वर्ग के 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
कनिष्ठ वर्ग में प्रथम नैन्सी शुक्ला द्वितीय सौम्या, तृतीय महक तथा वरिष्ठ वर्ग में प्रथम दीपांशु यादव, द्वितीय अंशिका, तृतीय अनुष्का कुशवाहा रही। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के नवल किशोर बाजपेई प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा राजा राम मौर्य कार्यक्रम प्रभारी उपस्थित थे। विद्यालय प्रधानाचार्य शशांक अग्निहोत्री ने भारत विकास परिषद से आए हुए सभी व्यक्तित्व का स्वागत एवं हृदय से आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मणि शंकर शुक्ला संस्थापक अश्विनी शुक्ला शिक्षक सत्यम सुशील युवराज अंजनी नीलम अनसूया शांति आरती प्रियांशी जानवी वंदना श्वेता अंजली सभी ने भारत को जानो प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
