रिपोर्टर रोहित मिश्रा
रायबरेली में पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार में लिफ्ट थाने के दो दरोगा को निलंबित कर दिया है वहीं थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया है तथा अन्य कई थाना अध्यक्षों व इंस्पेक्टर्स के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है जिसको लेकर सूची जारी की गई है आपको बता दे कि आज दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को समय करीब 9:30 बजे रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जसवीर सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि डलमऊ थाने के थाना इंचार्ज पवन कुमार सोनकर को पुलिस लाइन भेजा गया है डलमऊ के थाना प्रभारी रहे पवन सोनकर पर भ्रष्टाचार के मामले में उन्नाव जनपद के माखी थाने में बीते तीन दिनों पहले मुकदमा दर्ज किया गया था वही डलमऊ थाने के ही भ्रष्टाचार में लिफ्ट उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह व उपनिरीक्षक शशांक पांडे को निलंबित किया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने अन्य कई इंस्पेक्टर्स के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है जिसमें निरीक्षक विंध्य विनय रावत प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम से प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ थाने भेजा गया है वही शिवगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक रहे श्याम कुमार पाल को प्रभारी निरीक्षक डलमऊ बनाया गया है निरीक्षक अजय सिंह तोमर प्रो पुलिस अधीक्षक को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम का थाना प्रभारी बनाया गया है निरीक्षक रमेश चंद्र यादव को प्रभारी संबंध सेल आईजीआरएस से हटाकर अपराध शाखा प्रभारी विशेष चेकिंग दल का प्रभारी बनाया गया है निरीक्षक राम लखन पटेल को अपराध शाखा प्रभारी विशेष चेकिंग दल से प्रभारी संबंध सेल प्रभारी आईजीआरएस भेजा गया है निरीक्षक मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी को अतिरिक्त निरीक्षक सालों से पुलिस लाइन भेजा गया है
