रिपोर्टर रोहित मिश्रा
महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई है एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के बाद एक को मृत्यु घोषित कर दिया गया है दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है मिली जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के कनावा मोड़ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को मारी जोरदार टक्कर जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया वहां पर डॉक्टर ने एक युवक को परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे अंडरपास में कार्यरत थे।ये बलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही अग्रिम कार्यवाही भी शुरू कर दी है। बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी
