गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा-अतुल सिंह

रायबरेली।विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर में सैकड़ो जरूरतमंदों एवं समाचार पत्र वितरकों को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कंबल वितरित किए।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है और मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि जरूरतमंदों की सेवा होती रहे।प्रत्येक वर्ष मैं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करता हूं और जो यह समाचार पत्र वितरक हैं इनके द्वारा ही हम सबको समाचार पढ़ने को मिलता है।श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा ऊंचाहार में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या है,किसानों की फसले नष्ट हो रही हैं कोई देखने सुनने वाला नहीं है।क्षेत्रीय विधायक को इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। जगतपुर ब्लॉक में कोई तकनीकी शैक्षिक संस्थान नहीं है,इसके जिम्मेदार यहां के विधायक हैं।श्री सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी आप सबकी हमेशा चिंता करते हैं। भाजपा सरकार लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास कर रही है, इसको बचाने के लिए राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला महामंत्री राकेश सिंह राणा,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,रामदत्त पांडे, त्रिलोकी सिंह, मोहम्मद शानू,कप्तान सिंह,गोलू अग्रहरि, राजमोहन सिंह,जितेंद्र सिंह,धीरेंद्र सिंह,अमरेंद्र यादव,अशोक सिंह,अभय सिंह,रमेश गौतम,रवि सिंह,राहुल यादव,राकेश सरोज,राजा तिवारी,रहीमुद्दीन,बबलू मोर्य,सत्य प्रकाश सरोज,विनोद सरोज,अंगन पटेल,उमाशंकर पटेल,अनीता देवी,गीता देवी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp