रायबरेली।
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में जनपद रायबरेली से सात पुरुष वर्ग में और तीन महिला वर्ग में कुल 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें दीपांशी सिंह ने लंबी कूद में तथा अर्चना ने पोल वाल्ट में रजत पदक प्राप्त किया। 22 से 24 अगस्त तक चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चाय नित होने पर दोनों खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्लू सिंह कोषाध्यक्ष राजेश सिंह सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी अजय सिंह चंदेल, एथलीट कोच सौरभ कुमार यादव अनुभव मिश्रा रजत सिंह अमन सिंह नवनीत वर्मा मोहम्मद शोएब विनोद शुक्ला अभिषेक द्विवेदी अमित श्रीवास्तव श्याम सुंदर शुक्ला आदि ने बधाई दी। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि जनपद रायबरेली के बच्चे और बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं पर सबसे बड़ी दिक्कत यह है की रायबरेली मुख्यालय में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भी काफी दिनों से ट्रैक बाधित है उम्मीद है को कुछ दिनों में अन्य जनपदों की तरह जनपद रायबरेली में भी सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध हो जाएगा तभी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सकेगी मजबूरी में कई खिलाड़ी जनपद छोड़कर दूसरे जनपदों में या प्रदेश में जाकर अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से वह आगे बढ़ रहे हैं।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp