कप्रतापगढ़| कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत
पुलिस फायर स्टेशन कुंडा मवई कला जनपद प्रतापगढ़ में आज दिनांक 14 सितंबर 2025 को फायर स्टेशन कुंडा में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री सौरभ सक्सेना के कुशल नेतृत्व में, लीडिंग फायरमैन श्री लाल प्रताप सिंह एवं फायरमैन महेंद्र वर्मा के द्वारा दिनांक 08/09/2025 से 14/09/2025 तक एक सप्ताह के अग्निसचेतक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे बैच का प्रशिक्षण कार्य सकुशल संपादित किया गया जिसमें आग को बुझाने एवं जीव रक्षा से संबंधित प्रभावी उपाय बताए गए एवं अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्टिंग्यूसर, ब्रीदिंग ऑपरेट्स, फायर पंप, होज पाइप, होज रील, हाइडेंट, एवं अन्य फायर उपकरणों को संचालित करने की विधि बताई गई और प्रैक्टिकल भी कराया गया एवं आज सातवें दिन 50 प्रशिक्षुओं की परीक्षा का आयोजन किया गया ।
