एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में एवं श्रेयस लिटिल चैंप्स अकादमी के ईच वन टीच वन मोमेंट के सानिध्य में पीथमपुर स्थित द ब्रिगेड इंटरनेशनल स्कूल में 7 दिवसीय मार्शल आर्ट्स शिविर लगाया गया था । जिसमें बच्चों को प्राचार्या श्वेता तांबे के सहयोग से फेंसिंग , कोशिकी मार्शल आर्ट और कराते जैसे खेल के तकनीकी गुर राष्ट्रीय अवॉर्डी माही धारू और राधिका पंचोले के निर्देशन में सिखाए जा रहे है । खिलाड़ी भी बढ़ चढ़कर इस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । शिविर में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को आगामी एलेट विंटर कैंप गोवा के लिए भी चयनित किया गया है । चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है । कन्हैया लाल बर्मन , सुनील सिसोदिया , वैभव मंडलोई , जयेश पहतै , कान्हा चौधरी , आदित्य चौहान , अरमान चौधरी , विराट चौधरी , आदित्य चौधरी , हर्ष प्रजापति , ऋषभ जल कर्व पाटीदार वेदिका चौधरी श्रद्धा रघुवंशी शिल्पा दांगी राधिका पंचोले सावनी अहिरवार मुस्कान सिंह नितेश सिंह शामिल है । एवं ये सभी खिलाड़ी मई में अंतराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट कराते स्पर्धा काठमांडू नेपाल में भी खेलेंगे । इस शिविर का संचालन अमय लश्करी एवं माही धारू ने किया एवं आभार श्वेता सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp