ब्यूरो चीफ राजकुमार याद
जबलपुर/आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने बताया है कि शहर के अंदर जनता त्रस्त अधिकारी मस्त कचरे के ढेर को लेकर डोर टू डोर कचरा नहीं उठा रहा । नये-नये कचरा कलेक्शन के प्वाईंट बन रहे हैं और नगर सत्ता सफाई रेटिंग में देश के अंदर 5वाॅं स्थान पाने पर एक उत्सव का आयोजन कर रह है । माननीय महापौर एवं नगर सत्ता से अनुरोध है कि इससे पहले शहर के अंदर बीमारियाॅं फैलें, शहर से कचरा अलग कराने का प्रबंधन करें । कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में पार्षदों ने निर्णण लिया है कि पार्षद 1 अगस्त को वार्डों में घूमकर जनता से शपथ-पत्र भरवायेंगे कि वार्ड के अंदर सफाई व्यवस्था कैसी है ? घरों से कचरा उठ रहा है कि नहीं ? फिर भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्षद नगर सत्ता के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यालय में वार्डों का कचरा ले जाकर डालेंगे ।
आज की इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद सर्वश्री संतोष दुबे पंडा, सत्येन्द्र चौबे, गुड्डू तामसेतवार, श्रीमती रितु राजेश यादव, श्रीमती एकता राहुल गुप्ता, प्रमोद पटेल, राकेश पाण्डे, अनुपम जैन, कलीम खान, शफीक हीरा, हर्षित यादव, श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, श्रीमती अरूणा संजय साहू, मथुरा चौधरी उपस्थित रहे ।
