रायबरेली। स्थानीय राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा सोनी कुमारी ने मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट स्टेडियम प्रयागराज में 8व 9 अप्रैल 2026 को आयोजित यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशनएथलेटिक चैंपियनशिप में किया डबल धमाका 100 मी और 200 मी फर्राटा दौड़ दोनों में जीता गोल्ड मेडल।
24 से 26 अप्रैल 2026 तक बैंगलोर कर्नाटक में आयोजित हो रही नेशनल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग़।
सोनी कुमारी के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के कीड़ा प्रभारी एवं माध्यमिक शिक्षा के क्रीड़ा सचिव श्री अजय सिंह चंदेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोनी ने इसके पहले स्कूल गेम्स के प्रतियोगिता में 100 मी का रिकॉर्ड तोड़ा था उसे आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर से और अपने स्तर से हर प्रकार का प्रोत्साहन प्रदान करेंगे
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्लू सिंह ने कहा सोनी कि एसोसिएशन की तरफ से गौरवपूर्ण उपलब्ध के लिए सम्मानित किया जाएगा
जिला एथलेटिक एसोसिएशन के जिला सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि सोने की प्रतिभा को देखते हुए उसे आगे बढ़ने का उद्देश्य से श्री दिनेश प्रताप सिंह जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने उच्च कोटी के स्पाइक मुहैया कराए व व समाजसेवी खेल प्रेमी धर्मेश बहादुर सिंह जी ने भी महंगे जॉगिंग शूज उपलब्ध कराकर बेहतर प्रदर्शन करने में अपना योगदान दिया! इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री धीरेंद्र पुरुषोत्तम डा एसएम सिंह, गौरव अवस्थी ,विनोद शुक्ला ,शैलेंद्र प्रताप सिंह,राजेश कुमार सिंह ,अभिषेक द्विवेदी, कोच सौरभ कुमार यादव, रजत सिंह ,अनुभव मिश्रा ,अमन सिंह मो शोयब, नवनीत वर्मा मो अनीश आदि ने बधाई दी।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp