अमेठी। बीएचईएल जगदीशपुर स्थित बीएचईएल कम्युनिटी सेंटर (स्वर्ण जयंती हॉल)के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन द्वारा 3 से 11 अप्रैल 2026 तक नवदिवसीय कराटे समर कैंप का शुभारंभ किया गया।
जिसमें आज प्रशिक्षिका रितिका गुप्ता ब्लेक बेल्ट फस्ट डान नेशनल खिलाड़ी ने सभी प्रतियोगियों को कराटे मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता सहायक प्रशिक्षक आदेश सोनकर, बीएचईएल कम्युनिटी सेंटर के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक श्री मनेंद्र सिंह नेगी भेल कम्युनिटी सेंटर के सचिव- श्री रवि कुमार यादव, कोषाध्यक्ष- श्री मनीष सक्सेना ,सदस्य- राजेंद्र यादव एवं राजकुमार पाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रशिक्षिको की प्रशंसा की
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएचईएल कम्युनिटी सेंटर के सचिव रवि कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजू प्रसाद, सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव एवं राज कुमार पाल सहित अन्य सहयोगी विशेष योगदान दे रहे है।
